Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरभाजपा के अमृत काल में भी मजबूर दिवस मनाने पर मजबूर हैं...

भाजपा के अमृत काल में भी मजबूर दिवस मनाने पर मजबूर हैं भारत के श्रमिक : डॉ.अमित

  • समाजवादी मजदूर सभा द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान समारोह संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद जौनपुर के विभिन्न चौराहों पर रोजगार की तलाश में एकत्रित श्रमिक साथियों को मिठाई खिलाकर माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव, विशिष्ट अतिथि आनंद पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव साहब लाल गौतम रहें। सुबह चांद मेडिकल स्टोर, शाहगंज रोड जौनपुर और शकरमंडी चौराहे पर मजदूरों सम्मान करने के लिए भारी संख्या में समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ता जुटने लगे और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाने वाले मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आज हम सब एकजुट होकर मज़दूर दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का उत्सव मना रहे हैं। यह सि$र्फ एक दिन नहीं है, बल्कि श्रम के सम्मान, ह$क और संघर्ष की एक ऐतिहासिक पहचान है। यह एक ऐतिहासिक याद दिलाता है हम उन महान क्रांतिकारियों श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी गई और जेल काटकर अपनी कुर्बान कर दी। मज़दूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर से हुई, जब श्रमिकों ने 8 घंटे के काम की मांग को लेकर आंदोलन किया। हमारे समाज की रीढ़ मज़दूर वर्ग है। फैक्ट्रियों से लेकर खेतों तक, सड़कों से लेकर निर्माण स्थलों तक—हर जगह मेहनत से चमकता है। राष्ट्र के निर्माण और विकास में मजदूर साथियों का अहम योगदान हैं। समाजवादी मज़दूर सभा का यह दृढ़ विश्वास है कि जब तक उत्पादन के साधनों पर चंद लोगों का कब्ज़ा रहेगा, तब तक श्रमिक वर्ग शोषण से मुक्त नहीं हो सकता। समाजवादी मज़दूर सभा की ओर से सभी को भरोसा दिलाता हूँ कि हम हर मज़दूर की लड़ाई को अपनी लड़ाई मानते हैं। हमारी विचारधारा ही हमारी ताकत है। जहाँ इंसान को इंसान से छोटा नहीं समझा जाता और जहाँ श्रम का सम्मान सबसे ऊपर होता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, बबलू यादव, सौरभ यादव, रामू इत्यादि मौजूद रहें। मंजूर अली, जितेन्द्र कुमार, अशविन्द, रामसमुझ, संजय यादव, जोगिन्दर कुमार, असलम, गोरख, सुभाष, असलम, दिनेश मिश्र सहित आदि को सम्मानित किया गया।