Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे की करंट से झुलसकर मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरगावां में शनिवार की शाम एक बड़े काश्तकार के खेत में धान की रोपाई करते समय करंट...
Homeअपना जौनपुरभाजपा कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजयुमों जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुई कहा कि पं.दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये। भाजयुमो अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने कहा कि दीनदयाल में संगठन का अद्वितीय और अद्भुत कौशल था। समय बीतने के साथ भारतीय जनसंघ की विकास यात्रा में वह ऐतिहासिक दिन भी आया जब सन 1968 में विनम्रता की मूर्ति इस महान नेता को दल के अध्यक्ष के पद पर प्रतिष्ठित किया गया। अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन और जनसंघ के देशभक्ति का सन्देश लेकर दीनदयाल जी ने दक्षिण भारत का भ्रमण किया। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र दुबे, शशांक सिंह, शुभम मौर्य सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...