जौनपुर धारा, शाहगंज। वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा का नगर के जेसीज चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा की उपलब्धियों से लोगों अवगत कराते हुए पुन: 2024 में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनने की बात कही। इसके बाद पुनः काफिला जौनपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अनिल मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, विजय लक्ष्मी गुप्ता, सुनील अग्रहरि, मंटू चौरसिया, बेचन सिंह, श्यामजी गुप्ता, भुवनेश्वर मोदनवाल, विनय सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
भाजपाइयों ने किया पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत
