केराकत। मंगलवार को स्थानीय पब्लिक इण्टर कॉलेज केराकत से स्कूली छात्रों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा जुलूस निकाला गया। प्रात 10:00 बजे एसडीएम शैलेंद्र कुमार एवं केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी की अगवाई में निकली तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग, राजस्व ,ग्राम पंचायत ,शिक्षा विभाग, सरकारी सस्ते गल्ले के लाइसेंस के दुकानदार, लेखपाल संघ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी होमगार्ड विभाग, क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के छात्र, नगर पंचायत कर्मी ,स्थानीय नागरिक शामिल रहे। विशाल तिरंगा यात्रा रैली पब्लिक इंटर कॉलेज प्रांगण से प्रारंभ होकर केराकत नगर से होते हुए नरहन रामलीला मंच केराकत बाईपास मार्ग से होते हुए सिंहौली चौराहा सरकारी डाक बंगले पर पहुंच कर संपन्न हुआ। रैली को पूर्व विधायक एवं उप जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली भारतीय राष्ट्र की एक जूटता और एकता का प्रतीक है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
भव्य विशाल तिरंगा यात्रा सम्पन्न



