जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती सब्जीमण्डी स्थित आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर परिसर पर मनाई गई जिसकी अध्यक्षता कृष्ण कुमार यादव ने किया। ओम प्रकाश गुप्ता ने नेताजी के जीवनी से सभी को अवगत कराया। सेना प्रमुख महेश कुमार ने सभी से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों के इतिहास को पढ़ना चाहिए, जिससे हमारे जीवन में भी उनके जैसे आचरण का पौधा जन्म ले सके। कार्यक्रम में उपस्थित रोहित साहू, नीरज सेठ, डॉ.सूरज जायसवाल, डॉ.दिवाकर गुप्ता, आनंद कुमार, आशीष, सियाराम, अनिकेत मोदनवाल, मंगल सेठ आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत माता की आरती से समापन किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले सुभाष चंद्र बोस की मनी जयंती

Previous article


