जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित चित्रांकन कर आकर्षण ढंग से सजाया। बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे रेड, ग्रीन, येलो, ब्लू हाउस ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पेंटिंग, रंग बिरंगे कागज के झालरों को काटकर बोर्ड को कलात्मक ढंग से सजाया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय व येलो व रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में साक्षी सिंह, सुशांत, अनुष्का केसरी, चेष्टा साहू, अनुष्का साहू, तृषा गुप्ता, प्रतिज्ञा साहू, मयंक श्रीवास्तव, रानी गुप्ता, ऐश्वर्या चौरसिया, सिद्धार्थ गौड़, सोनाक्षी रिमझिम व शिल्पी समेत आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाउस को विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सुभाष मिश्रा, रंजीत गुप्ता, किरण मौर्य, प्रीति जायसवाल, नीरज मिश्रा, सारिबा अख्तर, अभिषेक तिवारी, कमलेश, जेपी, नेहा तिवारी, बबीता दुबे व सुष्मिता पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम

Previous article
Next article


