जौनपुर धारा,केराकत। थानागद्दी-केराकत मुख्य मार्ग स्थित बांसबारी गाँव में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना मे एक वृद्ध की मौत होगा गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 65 वर्षीय नन्दलाल निवासी आसमानपट्टी बराई सायकिल से अपनी बीवी दुईजा देवी से मिलने ससुराल गजना थाना गौराबादशाहपुर जा रहे थे। बांसबारी गाँव स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने पहुचे थे, कि थानागद्दी की तरफ पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक ने अनियंत्रित होकर सायकिल सवार नन्दलाल को रौंद दिया। मौके पर लोगो ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक केराकत की तरफ भाग गया। आस-पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सुचना दिया। नन्दलाल के जेब की तलाशी में मिली डायरी के माध्यम से बेटे के मोबाइल नंबर पर बातचीत होने पर शिनाख्त नन्दलाल गौड़ निवासी आसमानपट्टी के रूप में हो पायी। मौके पर सीओ प्रतिमा वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक नन्दलाल के तीन बेटे लालमन, गुड्डू और चन्दन हैं, जो रोजी रोटी के चक्कर मे मुंबई मे रहते हैं। नन्दलाल कि पत्नी दुईजा देवी लगभग बीस वर्षो से अपने मायके गजना मे रहती थी। बच्चों ने वहीं जमीन लेकर अलग घर बना रखा है, नन्दलाल अपनी बीवी से मिलने जा रहा थे सायकिल पर झोले मे सामान भी लिये हुए थे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
बेकाबू ट्रक ने रौंदा, सायकिल सवार वृद्ध की मौत

Previous article
Next article


