― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेअसर धूप में अलाव बना सहारा

बेअसर धूप में अलाव बना सहारा

  • भीषण शीतलहर के बीच जताई जा रही ठण्ड बढ़ने की संभावना

जौनपुर धारा,जौनपुर। नव वर्ष के प्रारम्भ से ही पड़ रहे भीषण शीतलहर के कारण ठण्ड में धूप बेअसर साबित हो रहे है। ऐसे में मानव जीवन के लिये अलाव ही एक सहारा है। कई दिनों के बाद शुक्रवार की दोपहर में कुछ छण के लिये भगवान भाष्कर ने दर्शन दिया लेकिन भयंकर शीतलहर के के कारण ठण्ड का असर कम नही हुआ। इस हांड़ कपा देने वाली ठण्ड से बचने के लिये गरीब तबके के लोग ज्यादा प्रभावित हो रहें हैं।

विगत दिनों चल रही बर्फीली हवाओं ने मौसम को काफी नर्म कर दिया है। इस बीच आने वाले दिनों में ठण्ड में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई है। आसमान में बादल छाने के साथ ही ठण्डी हवाओं ने अपना रूख और भी सख्त कर लिया है। मौसम के बदले इस मिजाज से लोग ठहर से गये हैं। वहीं यह भी अनुमान है कि अभी ठण्ड पड़ेगी। ठण्ड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय में लगे हुए है, हर गली कूचों पर जगह-जगह अलाव जलाकर किसी तरह गुजारा कर रहें हैं। हालाकि प्रशासन ने शहर में कई जगह अलाव की व्यवस्था कर रखी है। कोई कूड़े और बोरियां जलाकर आग ताप रहा है, तो कोई परिवार के साथ घरों में रजाई, कम्बल, हीटर आदि का सहारा लेकर समय काट रहा है। मौसम के तेवरों के बीच जबरदस्त ठण्ड पूरे रूवाब में है, तथा लगातार गलन में काफी हिजाफा हो रहा है। हांड कपा देने वाली सर्दी में सूर्यदेव भी बादलों में छिपे हुए नजर आये। शुक्रवार को सुबह से ही लोग गली, नुक्कड़, चौराहों पर अलाव जलाकर तापते नजर आये। यहाँ तक की पशु-पक्षियों तक की चहक नही सुनाई पड़ी। आसमान से बरस रही बर्फीली हवाओं के कारण हांड कपां देने वाली ठण्ड से लोग दिन भर अपने-अपने घरों में दुबके रहे। इस दौरान अधिकांश चौक-चौराहों पर दिन भर सन्नाटा पसरा दिख रहा है। हर रोज आसमान में कलरव करते पक्षी भी दिनभर अपने घोसलों में ही ठिठुरते रहे। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका।

Share Now...