― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीस सालों से स्कूल में नहीं है बिजली कनेक्शन, बच्चे बेहाल

बीस सालों से स्कूल में नहीं है बिजली कनेक्शन, बच्चे बेहाल

जौनपुर धारा(सूरज विश्वकर्मा)

मुंगराबादशाहपुर। विकासखण्ड में कई स्कूलों में सालों से बिजली कनेक्शन नहीं है। जिससे बच्चे इस उमस भरी गर्मी में कमरे में रहकर पढ़ने को मजबूर हैं। लेकिन विद्युत विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने में मस्त हैं और बच्चे त्रस्त हैं।

बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर विकासखण्ड अंतर्गत कुल 135स्कूलों का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय-95, कंपोजिट विद्यालय-21, उच्च प्राथमिक विद्यालय-19 हैं। जिनमें अधिकांश स्कूलों में विद्युतीकरण कराया गया है। जहां प्रा.वि.नीभापुर, प्रा.वि.बुढ़नपुर, प्रा.वि.तोरिया, उ.प्रा.वि.आदेपुर, उ.प्र.वि. नौवाडाडी, उ.प्र.वि.सेमरी कक्षा (1-8) में सालों से बिजली कनेक्शन नहीं है। जिसके कारण बच्चे इस उमस भरी गर्मी में क्लास में ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प से पूरा कराना है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण विद्यालयों में बिजली की सप्लाई चालू करना है। अभी भी कई परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर बिजली नहीं पहुंच सकी है। भीषण गर्मी में बिना पंखे के बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ रही है।

विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है, उनमें पढ़ने वाले बच्चे गर्मी में परेशान हैं। भीषण गर्मी और तपिश में बच्चों का हाल बेहाल है। यहां पंखे तो हैं पर बिजली कनेक्शन नहीं है। शिक्षक भी इस स्थिति में बच्चों को खुले बरामदे में बिठाने के लिए विवश हैं। सरकारी विद्यालयों में लगातार संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन इन संसाधनों का लाभ स्कूलों में जाने वाले नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा। बच्चे बिना पंखे के गर्मी में क, ख, ग पढ़ रहे हैं। ज्यादातर स्कूलों में बिजली न आने की शिकायत मिली है। स्कूलों में पंखे चलाने के लिए कोई अन्य वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं है। छात्र ही नहीं शिक्षक-शिक्षिकाएं स्वयं भी पंखे न चलने से परेशान होते हैं। ऐसे में वे स्कूल के बरामदे में बच्चों को बैठाकर पढ़ाते हैं। ज्यादातर स्कूलों में यह समस्या है। इस ओर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है।

बीस साल से स्कूल में नहीं है बिजली कनेक्शन

निभापुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका जड़ावती देवी ने बताया कि ने बताया कि यहां पर 2002 से आई। हुं हर कमरे में बोर्ड, बिजली का कनेक्शन है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि आज तक कनेक्शन नहीं हो पाया है। जिसके चलते बच्चों को गर्मी में परेशानी हो रही है। कई बार एसडीओ और स्थानीय जेई को पत्र लिखा गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में एसडीओ आलोक उपाध्याय से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पैसा जमा हो गया है और सामान, उपकरण मिलते ही जल्द ही स्कूलों का बिजली कनेक्शन किया जाएगा।

Share Now...