जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव स्थित एक खेत में बुधवार के दिन लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस में शव की पहचान करते हुए मृतक के घर पर सूचना दी। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार बरहता गांव निवासी प्रशांत मिश्रा पुत्र सूर्यकांत मिश्रा मंगलवार को सुबह 9:00बजे घर से गायब हो गया था। मृतक के परिजन खोजबीन कर रहे थे कि बुधवार की सुबह मनकापुर गांव केएक खेत में उसका सव देखा गया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मरने से पहले युवक द्वारा बीपी की दवा हाथ में लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। उसके बाद उसकी लाश मिली है। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है कि आखिर युवक बीपी की दवा खाकर अपनी जान क्यों दे दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
बीपी की दवा खाकर वीडियो किया वायरल, सुबह मिली लाश



