जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के नैपुरा गांव में पंचायत भवन के सामने ग्राम प्रधान चंदादेवी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने जन सामान्य की शिकायतें और समस्याओं को सुनकर उनको संतुष्ट किया। उन्होंने पंचायत भवन को देखा और उसकी जमीन वगैरह को तुरन्त पूरा करने का प्रधान को समय दिया। उन्होंने दलित बस्ती में बनी नाली का भी निरीक्षण किया। गांव के मुसाफिर नागर ने आवास न मिलने की शिकायत पर उन्होंने बताया कि यदि आपके पास चार बेटे है तो तीन को ही मिलेगा उनके द्वारा जो भी बातें थी उनको संतुष्ट किया। उनके पेंशन हेतु फॉर्म भरवाकर प्रधान से दिलाने की बात कहकर उनकी समस्या का विधिवत निदान किया। उन्होंने सभी आई हुई जनता से पूछा कि किसी की कोई भी समस्या हो वह पूछ सकता है। गांव के ही दशरथ ने अपनी समस्या बताई जिसको ब्लॉक पर आकर सुलझाने की बात कही। उन्होंने दक्षिण भारत के केरल कर्नाटक व तामिलनाडु देशों की सफलता की बाते बताई और कहा कि मनरेगा कार्य हो या नाली, सड़क, आवास जैसी कोई समस्या हो तो मिलजुल कर कार्य करें जिससे सरकार की उपलब्धि के साथ साथ आपका विकास हो और देश का विकास हो। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण मोहन नागर उर्फ छोटू, सेक्रेटरी हरिहर राम, विकास, प्रभु नरायन राय, गोविंद राय उर्फ गोलू, रविकांत राय, श्याम विहारी, रमेश, फूलचंद, खुशबू नागर, कलाम एवं आशा कार्यकत्री मौके पर मौजूद रहीं।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
बीडीओ ने नैपुरा गांव में लगाई चौपाल
Previous article


