Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए ने किया शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का वास्तविक अवलोकन

बीएसए ने किया शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का वास्तविक अवलोकन

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करना था। प्राथमिक विद्यालय सरैंया कठार के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका बीनू सिंह बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं। सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मीरा यादव बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिनका निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया। कुल नामांकित 67छात्रों में से मात्र 10छात्र उपस्थित थे, जबकि भोजन पंजिका में गत 3कार्य दिवसों में 45, 47, 43छात्रों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। विद्यालय में रंगाई-पुताई न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पं.जवाहरलाल नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास के निरीक्षण के दौरान परिचारक बृजेश कुमार को छोड़कर सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप एवं अन्य शिक्षकों अशोक कुमार, उदयराज एवं विनोद कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक महेंद्र प्रसाद अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोका गया। नामांकित 111में से मात्र 6छात्र उपस्थित थे। कंपोजिट ग्रांट रु.50,000पूर्ण खर्च की गई परंतु व्यय का अद्यतन विवरण उपलब्ध नहीं था। विद्यालय की दीवारों पर रंगाई-पुताई का अभाव था। प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण सहित भौतिक कार्यों की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने हेतु निर्देशित किया गया। कंपोजिट विद्यालय भुवा खुर्द (विकासखंड सिकरारा) के निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अनुशासन और उत्तरदायित्व आवश्यक हैं। अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।