जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम धमार्पुर बाजार की पाल बस्ती और बाजार में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दो बड़े बकायेदारों जिनका कनेक्शन काट दिया गया था उसके बाद भी चोरी से बिजली का प्रयोग करते हुए पाए गए। जबकि पाल बस्ती में छह लोग कटिया डालकर चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहे थे। एसडीओ मगन सिंह ने बताया कि बुधवार को उन 7 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी टीम में जेई जगपाल सिंह, लाइनमैन रमेश कुमार, एसडीओ मगन सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
बिजली चोरी में सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


