मुंगराबादशाहपुर। सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए थे। जहां गुरुकुल पब्लिक स्कूल में इसरो सैटेलाइट बच्चों ने बनाए, और कुशीनगर में रॉकेट लांचिंग सिस्टम देखकर लौटे बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं आइडियल कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा हाई स्कूल की छात्राओं गौरी गुप्ता, काजल गुप्ता व रिया गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का प्रोजेक्ट बनाकर संदेश दिया। कक्षा नौ की छात्राओं आकांक्षा चौरसिया, आकांक्षा गुप्ता, अलविमा, सौम्या गुप्ता ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रोजेक्ट बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में लगे बाल मेले का खूब लुत्फ उठाया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
बाल दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Previous article
Next article


