Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरबामी गेट पर मनाई गई शौर्यवीर महाराणा प्रताप की जयंती

बामी गेट पर मनाई गई शौर्यवीर महाराणा प्रताप की जयंती

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के बंधवा बाजार-कुंवरपुर रोड पर स्थित बामी गेट पर महाराणा प्रताप की 9 टन वजनी विशालकाय मूर्ति पर जज सिंह अन्ना, संजीव सिंह, बीपी सरोज सहित सैकड़ो क्षेत्र वासियों ने माल्यार्पण कर ‘महाराणा प्रताप अमर रहे, भारत भूमि अमर रहे, के हजारों नारे लगाए, वही वक्ताओं ने 1000वर्ष तक गुलामी सहने वाले भारत भूमि के शूरवीरों की प्रशंसा करते हुए भारत भूमि को विदेशी आक्रमणकारियों को युद्ध में परास्त कर रोकने और महाराणा प्रताप द्वारा इस्लामिक देश बनने से रोकने का चित्रण, व्याख्यान प्रस्तुत किया। जज सिंह अन्ना ने कहा कि भारत में एक समय ऐसा आया था, जब भारत का उगता सूर्य अस्त होने वाला था। लेकिन काल, नियत, धर्म के आशीर्वाद से एक अवतार ने जन्म लिया, उस अवतार का नाम महाराणा प्रताप था। इस काल में भी एक प्रांत ऐसा था जो आक्रमण कार्यों की सामने हर बलिदान देना स्वीकार करता था, लेकिन पराधीनता नहीं। यह देश आक्रमणकारियों के आक्रमण से चाहे जितना झकझोर दिया गया हो लेकिन टूटा कभी नहीं। वीरता की मिसाल कायम करने वाला यह प्रांत राजपूताना था। इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, सूर्य प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, चन्द भूषण तिवारी, स्कन्द पटेल, राकेश सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।