जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर विशाल जुलूस रेलवे स्टेशन भण्डारी से सैकड़ों की संख्या में झाकियाँ ट्रक, ट्रैक्टर, बैलगाडी, ठेला पर सजाकर गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में चलकर शहर के मुख्य मार्ग सुतहट्टी, सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज, होते हुए जोगियापुर, शेषपुर, कलेक्ट्री तिराहा, होते हुए डॉ.अम्बेडकर पार्क दीवानी तिराहा पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। सभा की अध्यक्षता श्री राज एडवोकेट ने तथा संचालन हीरालाल सोनिया एड्वोकेट महामंत्री ने किया। सभा के मुख्य अतिथि शिव मुख्य वक्ता रहे। मुख्य अतिथि 2017 ने कहा कि बाबा अम्बेडकर को जाति के दायरे में रखना उनका घोर अपमान है, उन्होनें जातिविहीन, वर्गविहीन समाज की स्थापना के लिए अथक कार्य किया। मुख्यवक्ता ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने इस देश का संविधान बनाकर इस देश के गरीब, मजलूम, कमजोर तबके के लिए शिक्षा का द्वार खोला जिससे कमजोर तबके के लोग पढ़ लिखकर अधिकारी, कर्मचारी, डाक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, बैरिस्टर बन कर देश समाज की सेवा कर रहे हैं। उक्त अवसर पर डॉ.लालजी प्रसाद, डॉ.विनोद कुमार, जगधारी लाल, प्रेमचन्द, विनोद कुमार चुन्नू, अजय कुमार ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में मुख्य अतिथि ने जुलूस में आयी झाकियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
बाबा साहब की जयंती पर निकाली गई जुलूस



