Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरबाईक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन

बाईक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन

  • छीनाझपटी में गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में दवा लेकर घर जा रही एक महिला का बाईक सवार बदमाशो ने सोने की चेन छीनकर चंपत हो गए। इस छीनाझपटी में महिला बाईक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताते है कि सुजानगंज क्षेत्र के चैनपुर निवासी चिंता देवी (41) अपने भांजे आकाश (24) के साथ पवांरा थाना क्षेत्र उचौरा गांव से दवा लेकर वापस अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह सुजानगंज मार्ग पर धरमपुर गांव के समीप पहुंची पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने चिंता देवी के गले से चेन छीनने लगे। चेन छीनाझपटी में वह बाईक से भी गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक वह हो हल्ला करते तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से चंपत हो गए। घायल चिंता देवी को सुजानगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़िता से मिलकर घटना की जानकारी की जा रही है।

Share Now...