जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी चोरसंड ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को तड़के सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी 55 वर्षीय तूफानी जौनपुर-आजमगढ़ रोड स्थित चोरसंड गांव के पास पैदल किसी काम से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
बाइक की चपेट में आने से अधेड़ घायल

Next article


