भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस सीरीज़ में 0-1 से पीछे है। टीम इंडिया को इस बीच एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि एक और खिलाड़ी यहां पर चोटिल हो गया है। टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ कुलदीप सेन दूसरे वनडे में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहे। बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि कुलदीप सेन की कमर में कुछ तकलीफ थी, जो पहले वनडे के दौरान उभरकर आई। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है और आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में दूसरे वनडे में सेलेक्शन के लिए वह उपलब्ध नहीं रहे। कुलदीप सेन ने इसी सीरीज के पहले मैच में अपना वनडे डेब्यू किया था, जिसमें उन्हें दो विकेट मिले थे। लेकिन दूसरे मैच में वह नहीं खेल पाए, ऐसे में उम्मीद है कि वह तीसरे वनडे तक फिट हो जाएंगे। टीम इंडिया के लिए इस दौरे पर लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। सीरीज शुरू होने से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी दौरे से पीछे हट गए थे, उनको लेकर भी मेडिकल टीम ने सलाह दी थी। अब कुलदीप सेन भी अनफिट हो गए, जबकि दूसरे वनडे के शुरुआत में रोहित शर्मा अपनी उंगली में चोट लगवा बैठे थे।
― Advertisement ―
सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी
जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को एक और झटका

Previous article

