Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

बहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 16वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाने में तहरीर देकर किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया है कि पटैला गांव निवासी अमन जयसवाल का उसके घर आना जाना था। पहली जनवरी को वह मेरी भतीजी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने अमन के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है।