Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरबहनों के भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

बहनों के भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
  • जिले से संचालित कम बसों के कारण महिलाओं को हुई पेरशानी

जौनपुर। भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाइयों ने बहनों से कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाकर विशेष तोहफा भेंटकर कर सदैव उनकी रक्षा का संकल्प लिया। वहीं बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। शहर सहित गांव के प्रमुख तिराहों-चौराहों पर मिठाई व रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी रहीं। दिनभर रक्षा बंधन पर्व से संबंधित गीत बजते रहे।

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी तो भाईयों ने बहन की रक्षा, सुरक्षा का वचन दिया। अपने सामर्थ के अनुसार भाईयों ने बहनों को उपहार भी दिया। शहर सहित गांव के प्रमुख तिराहों-चौराहों पर मिठाई व राखियों की दुकानें सजीं रहीं। इसके साथ ही भाइयों ने बहनों के लिए विशेष तोहफा खरीदकर दिया। उपहार व आभूषण की दुकानों पर भारी भीड़ रही। सड़क पर निकलने वाले सभी की कलाई राखी से बंधी रही। सूबे की सरकार ने पूर्व की भांति इस साल भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व उनके साथ एक सहयोगी की यात्रा मुफ्त कर दिया था। जिसके चलते शनिवार को रोडवेज की बसों में भारी भीड़ रही, वहीं यात्रियों को खड़ा होकर मजबूरी में यात्रा करना पड़ा। जौनपुर से आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ आदि स्थानों के लिये महिलाओं को बसों का काफी देर तक प्रतीक्षा करना पड़ा, क्योंकि जौनपुर डिपो से बसों का संचालन सही से नहीं किया जा सका, इस मार्गों बसों की संख्या कम होने के कारण रोडवेज परिसर में महिलाओं को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

जेल जाकर बहनों ने बांधी राखी, नम हुई आंखे

बहनें सुबह नौ बजे से ही जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए पहुंच गई। कई भाई भी वहां बंद बहनों से राखी बंधवाने पहुंचे। बारी-बारी से सभी ने रक्षा बंधन की बधाई भाई व बहनों का दी। सुबह होते ही मुख्य द्वार के पास मुलाकातियों की कतार लग गई थी। सभी अपने क्रम का इंतजार करते देखे गए। भीड़ अधिक होने के कारण मुलाकात का समय भी कम कर दिया गया था। दूर-दूर से आई बहनें हाथों में राखी और मिठाइयाँ लेकर जेल में दाखिल हुईं, और राखी बाँधकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दिन अपने भाई को राखी बाँधने ज़रूर पहुँची बहनों की आँखें भाइयों की कलाई पर राखी बाँधते समय नम हो गई। जेल अधीक्षक दीपांकर भारती ने बताया कि जेल मंत्री के निर्देश पर कारागार में बहनों के बैठने के लिए पंडाल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। यह कार्यक्रम तीन शिफ्टों में आयोजित हुआ। जिन बहनों के पास मिठाई नहीं थी, उनके लिए जेल प्रशासन की ओर से मिठाई व राखी उपलब्ध कराई गई।

बसों के प्रतीक्षा में महिलाओं को हुई दिक्कत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है, इस बार की सबसे अच्छी बात यह रही कि महिला के साथ एक सहयात्री भी बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया था। इसके चलते बसों के लिये भयंकर भीड़ उमड़ पड़ी। जौनपुर बस अड्डे से रवाना होने वाली हर बस फुल रही। इस दौरान जौनपुर डिपो से संचालित होने वाली बसों में कमी के चलते भी महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत तो प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग के लिये समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि इस मार्गों पर बसों का संचालक काफी कम है और जो बसें बाहर डिपो से आती है वो रोडवेज परिसर में नहीं जाती। वह बाहर से ही निकल गई। बस अड्डा पर सुबह से ही आजमगढ़ गोरखपुर जाने के लिए बस के आते ही यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा। मिनटों में ही बस फुल हो गई। जिसे सीट नहीं मिली, वह मायूस हो गया। इतना ही नहीं एसी बसों तक में यात्रियों की भीड़ रही।

Share Now...