जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कौड़िया गांव के समीप स्कूल बस की चपेट में आने से साइकिल सवार दम्पती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रमेश पुत्र महादेव अपनी 45 वर्षीय पत्नी प्रमिला को साइकिल से शाहगंज बाजार करने के लिए आ रहे थे कि कौड़िया गांव के समीप स्कूल बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
बस की चपेट में आने से साइकिल सवार दम्पती घायल

Previous article
Next article


