जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के रसिकेपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब नो बजे एक निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सामने से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस्लाम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बाउद्दीनपुर निवासी 30वर्षीय मनोज मिश्रा अपने मित्र 28वर्षीय इस्लाम के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह रसिकेपुर गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों केा पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।



