जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के गैरवाह स्थित राम बुझारत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज गैरवाह के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय राम बुझारत सिंह की 83वीं जयन्ती बड़े धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊंचगांव के प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने संस्थापक ठा. राम बुझारत सिंह को बसुधैव कुटुम्बकम की भावना का धनी बताया। उन्होंने बताया कि इसी भावना के तहत श्री सिंह ने ग्रामीणांचल में शिक्षण संस्थान की स्थापना कर सभी के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्व. संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रतिभाएं किसी क्षेत्र की मोहताज नहीं होती। इस अवसर पर कालेज परिवार समेत छात्र छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
बसुधैव कुटुम्बकम की भावना के धनी रहे ठा. रामबुझारत सिंह : डॉ. उमेश चंद्र

Previous article
Next article


