जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2023-24 ड्रेनों की सफाई के संबंध में आवश्यक बैठक की गई। बैठक में जनपद में लगभग 698 किलोमीटर लंबाई की ड्रेनों की सफाई का कार्य, जिसकी कुल लागत 4 करोड़ 24 लाख है, की कार्ययोजना अनुमोदित की गई। सफाई का कार्य अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-36 जौनपुर, शारदा सहायक खंड-39 प्रयागराज एवं सिंचाई खंड सुल्तानपुर-2 और सिंचाई खंड जौनपुर के द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सफाई का कार्य बरसात के पहले पूर्ण कर लिया जाए और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा गठित टीम से सत्यापन करा लिया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-36 जौनपुर, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-39 प्रयागराज, सिंचाई खंड सुल्तानपुर-2 एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड जौनपुर विपिन कुमार उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
बरसात से पहले पूरा कर लें सफाई कार्य : डीएम

Previous article


