Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरबच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारना समर कैंप का उद्देश्य : आलोक

बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारना समर कैंप का उद्देश्य : आलोक

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में सोमवार को निःशुल्क 25दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व फीता काटकर उद्घाटन किया। समर कैंप में बच्चों ने मनोरंजन करती विधियों के साथ-साथ सीखने का प्रयास तथा खेल एवं कौशल विकास पर ध्यान दिया। समर कैंप के प्रथम दिन 180 बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट तथा पेंटिंग, डांस, खेल व जूडो कराटे आदि अन्य गतिविधियों को प्रस्तुत किया। जिसकी  खूब सराहना हुई। इस दौरान प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य एक तरफ जहां बच्चों का सर्वपक्षीय विकास करना है वही उनके भीतर छुपी प्रतिभा को उभारना भी है। उन्होंने सभी बच्चों क एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़े की अपील की। उन्होंने बताया कि बेटियों को स्वालंबी बनने के लिए आत्मरक्षा के गुर व संगीत साहित अन्य गतिविधियों को सिखाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चंद तिवारी, जितेंद्र कुमार, सी.एल.बिन्द, आकाश शाही, किशन बिंद, भूमिला बिन्द, रंजीत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, धृति केसरवानी व धर्मराज आदि लोगों ने सहयोग किया।