Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबक्शा पुलिस ने उतरवाया लाउडस्पीकर

बक्शा पुलिस ने उतरवाया लाउडस्पीकर

बक्शा। शासनादेश के अनुपालन में बक्शा पुलिस ने रविवार को लाउडस्पीकर के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत मानक ध्वनि का उल्लंघन करने वाले लाउडस्पीकरों को हटाया गया और कुछ की आवाज कम कराई गई। इसी क्रम में, थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ सारनाथ महादेव मंदिर में लगे एक से अधिक लाउडस्पीकरों को पुलिस ने मंदिर के पुजारी की उपस्थिति में उतरवाया। यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की गई। अभियान के दौरान, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अनुमन्य सीमा से अधिक ध्वनि में बज रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जाँच की गई। जिन लाउडस्पीकरों ने मानक ध्वनि का उल्लंघन किया, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया, जबकि कुछ अन्य की आवाज को निर्धारित सीमा तक कम कराया गया। पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों को निर्धारित डेसीबल सीमा का पालन करने की हिदायत दी है। चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि बिना अनुमति और मानकों के विपरीत धार्मिक या सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजते पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।