Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबकरीद के त्योहार को लेकर हुई पीस कमेटी बैठक संपन्न

बकरीद के त्योहार को लेकर हुई पीस कमेटी बैठक संपन्न

  • कुर्बानी के अवशेष को जमीन खोदकर दबाया जाए : प्रभारी निरीक्षक

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली प्रांगण में बुधवार को शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पीस कमेटी की बैठक में आपसी सौहार्द, बकरीद की नमाज, और कुर्बानी को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं की गई।प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया किसी भी नई परंपरा को नहीं किया जाएगा, पीस कमेटी की बैठक में आए हुए सभी सम्मानित लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि आप लोग आपस में सौहार्द बनाए रखें। यदि उसमें कोई अराजकता करता है तो उसे चिन्हित कर पुलिस को सूचित करिए, ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और बताने वाले की सूचना को गोपनीय रखा जाएगा। कुर्बानी को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने बताया परंपरागत तरीके से कुर्बानी की जाय और किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी करते हुए पकड़े जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, कुर्बानी की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक ने अवगत कराया कुर्बानी निर्धारित स्थान पर करें और संपूर्ण रूप से घेराबंदी करें, कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेष को जमीन खोदकर उसमें  दफन कर चूना नमक का छिड़काव करें ताकि संक्रमण फैलने के खतरे को समाप्त किया जाए। पीस कमेटी की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र अधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कुर्बानी का वीडियो, फोटो ना बनाया जाए, अन्यथा आपसी सौहार्द बिगड़ने का खतरा बना रहता है। यदि कोई बनाता है तो उसे कठोरता से रोका जाय, अन्यथा उसके ऊपर विधिक कार्रवाई हो सकती है। क्षेत्राधिकारी महोदय ने लोगों को सभी सूचनाओं से अवगत करा कर त्यौहार की अग्रिम बधाई दी और लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की ताकि क्षेत्र में अमन शांति कायम रहे। पीस कमेटी की मीटिंग के दौरान उप निरीक्षक आनंद प्रजापति, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मंसाराम गुप्ता, असगर अली, अनंत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। जिसमें क्षेत्र के मस्जिद के इमाम, ग्राम प्रधान, अरशद अंसारी अब्दुल्ला पहलवान, डॉ.सरफुद्दीन आजमी,  बसपा नेता एजाज अली, परवेज शेख, शाहनवाज आलम, नौशाद समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।