Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरफीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउण्ड ऑफ 16 का दौर जारी

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउण्ड ऑफ 16 का दौर जारी

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 का दौर जारी है और हर रोज कई बेहतरीन मैच हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार देर रात को ब्राजील और साउथ कोरिया के बीच नॉकआउट मैच खेला गया। इस मैच में ब्राजील की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और साउथ कोरिया को 4-1 के बड़े अंतर से मात दे दी। इस जीत में टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने भी एक दमदार गोल दागा। वहीं इसके अलावा रिचार्लसन ने भी एक अनोखा गोल दागा जिसे हर कोई देखता रह गया। दरअसल ब्राजील ने मैच में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और पहले ही क्वार्टर में चारों गोल किए थे। सातवें मिनट में ही विनीशियस जूनियर ने ब्राजील का खाता खोला था। उन्होंने शानदार गोल दागा था। इसके बाद 13वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल किया। वहीं इसके बाद टीम के स्टार खिलाड़ी रिचार्लिसन ने भी दम भरा और एक चमत्कारी गोल दाग दिया। दरअसल उनके पास जैसे ही पास आया तो उन्हें जापान के डिफेंडर्स ने घेर रखा था। जिससे बचने के लिए उन्होंने गेंद से सर के बल खेलना शुरू कर दिया और चार बार सर पर टप्पा खिलाने के बाद उसे नीचे उतारते से ही किक मार दी। ये बॉल सीधे ब्राजील के दूसरे खिलाड़ी के पास गई। जिन्होंने पास करते हुए इसे फिर रिचार्लिसन के पास भेज दिया। इसके बाद उन्होंने इसे तेज रफ्तार में सीधे गोल के अंदर डाल दिया। इस गोल को कई लोग गोल ऑफ द टूर्नामेंट कह रहे हैं। इस जीत के बाद ब्राजील ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसका मुकाबला क्रोएशिया से होगा। क्रोएशिया ने जापान को एक रोमांचक मैच में पेनल्टी शुटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है और वह बेहतरीन लय में नजर आ रही है।