Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरफावड़ा प्रमुख बनाएगी समाजवादी मजदूर सभा : धनीलाल श्रमिक

फावड़ा प्रमुख बनाएगी समाजवादी मजदूर सभा : धनीलाल श्रमिक

  • दिहाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग मजदूरों को किया जाएगा लामबंद

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने एक होटल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। हमारी एकजुटता भाजपा सरकार का ताबूत में अंतिम किल ठोंकने का कार्य करेगी। शनिवार को जौनपुर पहुंचने पर उन्होने कहा कि मजदूरों के हक के लिए जौनपुर के लोगों ने कई लड़ाई लड़ी है। यहां उमड़ा हुजूम इस बात की गवाही दे रहा है कि हर व्यक्ति मजदूरों के शोषण के खिलाफ है। भाजपा सरकार में एक बार फिर किसानों, मजदूरों के सामने संकट खड़ा हुआ है। उनके हक पर भाजपा सरकार डाका डाला रही है। निजी कंपनियां दिहाड़ी देने में आनाकानी करती है। ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके लिए विभिन्न कंपनियों कार्यरत और निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में लगे मजदूरों को लामबंद किया जा रहा है और फावड़ा प्रमुख समाजवादी मजदूर सभा बनायेगी। मजदूरों की यह एकजुटता वर्ष 2027 में बदलाव लाएगा। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जौनपुर प्राचीन काल से संघर्ष की धरती रही है। यहां के लोग हक पर डाका डालने वालों को नेस्तनाबूत कर नई इबारत लिखते रहे हैं। उन्होंने अपने पिता पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव को याद करते हुए कि कताई मिल के मजदूरों को हक दिलाने वाला आंदोलन रहा हो अथवा किसानों का। दूधियों के साथ अफसरों की ज्यादती से जुड़ा प्रकरण हो अथवा खेत में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी से जुड़ा मामला, हर मामले में  पिता अर्जुन सिंह यादव ने नेतृत्व किया था।  अपने परिवार से संस्कार में मिली यह सीख मेरी ताकत है। इसी ताकत के दम पर पिता के आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर जौनपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में काम करने का मौका दिया है। इसे बखूबी निभाएंगे। पूर्वांचल के लोग देशभर के कल कारखानों में काम कर रहे हैं।इन सभी लोगों को जोड़कर मजदूरों का कारवां बनाया जाएगा। संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वाले खुद खत्म हो जाएंगे। सामाजिक न्याय की जीत होगी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी। अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा और संचालन मंजय कन्नौजिया ने किया। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को  संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण यादव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार निषाद, पंकज गौतम, पतिराम मौर्य, अहमद कासिम, मोहम्मद जावेद, रामप्रताप बिन्द, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद जावेद, अजय यादव मौजूद रहें।

Share Now...