- चंद्रग्रहण के दौरान बंद रहेंगे कपाट
जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में फाल्गुन मास की पूर्णिमा और साप्ताहिक श्रृंगार के अवसर पर सोमवार को मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया गया। दोपहर में पंडा परिवार के उपाध्यक्ष विजय पंडा द्वारा मध्यान्ह विश्राम आरती संपन्न कराई गई, जबकि मुक्तेश्वर पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। पूर्णिमा तिथि के कारण भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा परिसर जयकारों से भक्तिमय बना रहा। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि मंगलवार को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के दौरान परंपरा के अनुसार केवल ग्रहण काल में ही कपाट बंद रहेंगे। दोपहर 3 बजे विश्राम आरती के बाद शाम 8 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के उपरांत शुद्धिकरण के बाद पुन: दर्शन-पूजन प्रारंभ कर दिया जाएगा।



