Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी लगाकर छात्रा ने दी जान

फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान

  • लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले का मामला
  • टीडी पीजी कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की कर रही थी पढ़ाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही टीडी पीजी कालेज की बीएससी की छात्रा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा द्वारा सुसाइड करने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गयी है। मौके पर सीओ सिटी, लाइन बाजार थाने की मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी योगेंद्र यादव की पुत्री खुशबू यादव टीडीपीजी कालेज की बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। वह हुसेनाबाद मोहल्ले में रमेश मिश्रा के घर में किराए पर रहती थी। बुधवार को उसने अपनी माँ से फोन पर बातचीत की उसके बाद फांसी लगा ली। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सीओ कुलदीप गुप्ता, लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के रहने वाले योगेंद्र यादव की पुत्री खुशबू यादव टीडीपीजी कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि उसने हुसेनाबाद मोहल्ले में किराये के मकान में सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके घर वालों को सूचित किया। घटना के पीछे सीओ सिटी ने बताया कि मृतक छात्रा के घर वालों ने बताया कि उसके पड़ोसी गांव के एक युवक से लड़की से बातचीत चल रही थी, इस विंदु पर जांच चल रही है।