Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeउत्तर प्रदेशफरार एक लाख इनामी बदमाश लल्लन की तलाश में बिहार में डेरा...

फरार एक लाख इनामी बदमाश लल्लन की तलाश में बिहार में डेरा डाली Sit

लक्सा के दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। गठित एसआईटी ने बिहार में डेरा डाल दिया है। झारखंड बार्डर तक पुलिस ने छानबीन की। हाजीपुर जेल में बंद उसके भाई से भी पुलिस ने बिहार पुलिस के जरिए संपर्क साधा है।
उधर, लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है। हालांकि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।
पिछले हफ्ते कमिश्नरेट पुलिस ने लल्लन के दो भाईयों मनीष और रजनीश को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर लल्लन भाग निकला था। बिहार समस्तीपुर के आनंद गोलवां निवासी लल्लन के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस की तफ्तीश में मालूम चला कि दरोगा को सीने में गोली लल्लन ने ही मारी थी। जबकि दोनों भाइयों ने सर्विस पिस्टल लूट को अंजाम दिया था। लक्सा के दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। गठित एसआईटी ने बिहार में डेरा डाल दिया है। झारखंड बार्डर तक पुलिस ने छानबीन की। हाजीपुर जेल में बंद उसके भाई से भी पुलिस ने बिहार पुलिस के जरिए संपर्क साधा है। उधर, लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है। हालांकि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।

पिछले हफ्ते कमिश्नरेट पुलिस ने लल्लन के दो भाईयों मनीष और रजनीश को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर लल्लन भाग निकला था। बिहार समस्तीपुर के आनंद गोलवां निवासी लल्लन के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस की तफ्तीश में मालूम चला कि दरोगा को सीने में गोली लल्लन ने ही मारी थी। जबकि दोनों भाइयों ने सर्विस पिस्टल लूट को अंजाम दिया था।

Share Now...