― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रेस लिखे वाहन से घरों के लाखों रुपये के सामान छतिग्रस्त

प्रेस लिखे वाहन से घरों के लाखों रुपये के सामान छतिग्रस्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहा स्थित सोमवार को तड़के सोनकर परिवार के चार पांच घरों के बाहर खड़े ठेलों, दो ई-रिक्शा, 2 चौकी, जाली में बंद मुर्गों सहित पांच घरों के सीमेंट की चादर को प्रेस लिखे चार पहिया वाहन ने छतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रहा कि रोज की भांति घर के लोग सीमेंट की सीड के नीचे सो नहीं रहे थे नहीं तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन घरों का लाखों रुपये का सामान छतिग्रस्त हुआ है वहाँ रोज लोग सोते थे। पूजा पाठ के कार्यक्रम में सभी परिवार सम्मिलित होने अपने रिश्तेदारी गए थे, जिसके कारण उन सभी लोगों की जान बच गयी नहीं तो आज कुत्तूपुर तिराहे पर मातम पसरा होता। वहीं उक्त घटना के सम्बन्ध में लोगों ने बताया कि प्रेस लिखे चार पहिया वाहन में कुछ सवारी भी बैठी हुई थी, जिसमें एक युवती भी सवार थी जिसने बताया कि वाहन चालक बार बार मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहा था जिसे मना किया जा रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने वाहन चालक समेत वाहन को कब्जे में लेते हुए कार्यवाही हेतु थाने लेकर गयी है।

Share Now...