जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा देवकली गाँव में संचालित ‘प्रेरणा कोचिंगÓ के तहत ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अपोलो पाइप्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, पेंसिल किट और बिस्किट वितरित किए गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में असली मंजि़ल पाने की कुंजी है। अपोलो पाइप्स लिमिटेड के डिप्टी रीजनल सेल्स मैनेजर शशिभूषण सिंह ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी समाज और शिक्षा के विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रो.अजय प्रताप सिंह, डॉ.अन्नू त्यागी, डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.इंद्रेश कुमार, सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ‘प्रेरणाÓ टीम के शिक्षक शिवम यादव (समन्वयक), विकास पटेल, रवि सिंह यादव, श्रवण कुमार, अभय राज निषाद और निलेश यादव का विशेष योगदान रहा। गौरतलब है कि वर्ष 2014 से संचालित इस कोचिंग में जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
― Advertisement ―
अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
केराकत। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों...
प्रेरणा कोचिंग के बच्चों को शैक्षिक किट वितरित

Previous article


