बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने शादी की है। सिद्धार्थ चोपड़ा ने साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग सात फेरे लिए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी की कुछ अनदेखी फोटोज दिखाई हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की वेडिंग एल्बम फैंस को पसंद आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी में ये खास काम किया था। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है। उन्होंने अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ शादी की है। उन्होने अपने भाई और भाभी के साथ पोज दिया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस भी साथ में नजर आए। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने शादी के बाद अपनी फैमिली के साथ फोटो क्लिक करवाई। इस दौरान प्रियंका और निक के अंदाज पर निगाहें टिक जाएंगी, वहीं अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा में खास काम किया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने भाई और भाभी की शादी के दौरान गठबंधन किया था। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में ना सिर्फ निक जोनस बल्कि उनके माता-पिता भी शामिल हुए। सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी पत्नी नीलम उपाध्याय को हाथ से खाना खिलाया।
― Advertisement ―
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाईं शादी की अनदेखी तस्वीरें
