Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeमनोरंजनप्रियंका की बेटी मालती मैरी को आइस्क्रीम खाते देख चमकी फैंस की...

प्रियंका की बेटी मालती मैरी को आइस्क्रीम खाते देख चमकी फैंस की आंखें

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। अब प्रियंका फिर से अमेरिका वापस चली गई हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी की देखभाल कर रही है। इस बीच बॉलीवुड की क्वीन प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में की सबसे सफल और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने एक बार फिर से अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं। दरअसल, वर्ल्ड आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस नए पोस्ट में प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस आइसक्रीम खाती नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका की लाडली बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए मालती पर प्यार बरसा रहे हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा साल 2019 में बॉलीवुड मूवी स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इसके बाद से ही वो बॉलीवुड से दूर है। प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही हैं। मालूम हो कि फैंस चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापस करें। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वो फिर से कब बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करेंगी या नहीं।

Share Now...