― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालय सरोखनपुर में बच्चों से फावड़ा चलवाने का वीडियो वायरल

प्राथमिक विद्यालय सरोखनपुर में बच्चों से फावड़ा चलवाने का वीडियो वायरल

जौनपुर धारा, बदलापुर। बेसिक स्कूलों में शिक्षा विभाग शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन यहां पर एक स्कूल में बच्चों से फावड़ा चलवाने का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका तथा शिक्षिकाओं के साथ खड़े होकर नन्हें-मुन्ने नौनिहालों से फावड़ा चलवाते हुए स्कूल परिसर में एकत्रित बारिश का पानी निकलवाती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि बदलापुर विकासखण्ड के सरोखनपुर प्रथम मे स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ था। स्कूल खुलने पर परिसर में एकत्रित बारिश का पानी कुछ बच्चों के द्वारा फावड़ा से निकालने का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार को हाथ में फावड़ा थामे स्कूली बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। वायरल वीडियो में अध्यापिका पास में खड़े होकर बच्चों से स्कूल मे जमा बारिश का पानी निकलवाते नजर आ रहे है। जिन नन्हें-मुन्ने बच्चों के हाथों में कापी-कलम और किताब होनी चाहिए, वही उसके बजाय उनके हाथों में फावड़ा पकड़ा दिया गया है। यह वीडियो लोगों के बीच दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन ऐसे शिक्षकों पर क्या कार्यवाई करती है।

Share Now...