सिकरारा। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में किचन गार्डन, डेस्क-बेंच और डिजिटल कक्षा की व्यवस्था का उद्घाटन किया। यह सुविधाएं एक्शन एड द्वारा संचालित ‘नई पहल शिक्षा परियोजनाÓ के अंतर्गत आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जौनपुर का मूल पेशा पठन-पाठन और अध्ययन-अध्यापन रहा है। सिकरारा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है, जिसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और शिक्षकों को अपने आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदयभान कुशवाहा व सिकरारा के अजीत सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यालयों में नामांकन और छात्रों के ठहराव में वृद्धि होगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने संस्था द्वारा परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की सराहना की और अन्य विद्यालयों को भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा, अजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिला समन्वयक बीनू सिंह ने एक्शन एड की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बंशीलाल ने पीपीटी के माध्यम से स्मार्ट क्लास, किचन गार्डन, सोलर पैनल, वाटर कूलर, खेल सामग्री और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनुपम श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, विशाल सिंह, रवि मिश्र, सतीश सिंह, यादवेंद्र यादव, सीमा रानी गुप्ता, डॉ. दिवाकर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, अश्वनी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में महाजन अली ने आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में किचन गार्डन व डिजिटल कक्षा का शुभारंभ

Next article


