Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राण रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा जरूरी है : फादर पी.विक्टर

प्राण रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा जरूरी है : फादर पी.विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर का वृक्षारोपण कार्यक्रम अनवरत जारी है। इसी कार्यक्रम के तरह फादर ने 27 अक्टूबर को बनारस एवं जौनपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को उपहार स्वरूप वृक्ष प्रदान किया। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए फादर ने सेंटजॉन्स स्कूल, सबरहत, शाहगंज के प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी एवं शिक्षिकाओं को आँवला एवं आम का वृक्ष प्रदान किया। इस अवसर पर फादर ने कहा कि प्राण रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा एवं वृक्षारोपण आवश्यक है। इस पुनीत कार्य में हमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। फादर के साथ इस पुनीत कार्य में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमशंकर यादव एवं रामजी तिवारी उपस्थित रहे।