― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राचीन हनुमान मंदिर से चोरों ने उड़ाया सवा 5किलो का घंटा

प्राचीन हनुमान मंदिर से चोरों ने उड़ाया सवा 5किलो का घंटा

केराकत। ब्राह्मणपुर झमका के बगही गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे लगभग सवा पाँच किलो का छड़ में बधा घंटा तोड़कर चोरी कर लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व भय का माहौल व्याप्त है। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर में बँधा घंटा गायब मिला। घंटा न दिखने पर लोगों में हड़कंप मच गया और चोरी की आशंका के बाद ग्रामीणों ने आस-पास तलाश शुरू की, लेकिन घंटा कहीं नहीं मिला। इसी दौरान मंदिर के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की जाँच की गई, जिसमें करीब 42सेकेंड का फुटेज सामने आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में संदिग्ध व्यक्ति की हलचल दिखाई दे रही है, हालांकि पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान संजय यादव (मालिक) व ग्रामीण ने तुरंत केराकत कोतवाली में पहुँचकर मंदिर पर चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को और सख्त कदम उठाने चाहिए, क्योंकि यह मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share Now...