जौनपुर। आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में जनपद स्तर पर 14 सितम्बर को देर सायं आयोग द्वारा अधिसूचित समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को लखनऊ में पूर्व प्रशिक्षित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों से संबंधित विधिक प्रावधानों, ईआरओ नेट/आईटी की विधिक गतिविधियों, उनके दायित्व एवं कर्तव्य इत्यादि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रश्नगत विषयों पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी एवं पुनरीक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों के सन्दर्भ में आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के उपरान्त समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की मूल्यांकन परीक्षा करायी गयी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रश्नगत विषयों पर हुई चर्चा

Previous article

