― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रशासन के नाक के नीचे से मिट्टी का खनन जोरों पर

प्रशासन के नाक के नीचे से मिट्टी का खनन जोरों पर

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत इन दिनों अवैध खनन काफी जोरों पर फल फूल रहा है, अवैध खनन माफिया दिन-रात पुलिस चौकी के सामने से ही अपने ट्रैक्टर-ट्राली को फर्राटा भरते हुए दौड़ाये जा रहे हैं और जिम्मेदार पुलिस चौकी के बाहर कुर्सी लगाकर गर्दा उड़ाते देख अपने चाय की चुस्की में मस्त है। अब ऐसे में क्या ही कहें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या तो अपने आप को लाचार समझता है या अपनी खुली आंखों से अवैध खनन नहीं देख पाने का स्वांग रच रहा है। जिन पुलिस वालों से खनन माफियाओं को अत्यधिक भय होना चाहिए वहीं खनन माफिया पुलिस कर्मियों से हाय हाल-चाल लेते हुए निकल रहे हैं। बता दें उपरोक्त चौकी अंतर्गत पहले भी कई चोरियों का खुलासा करने में चौकी पुलिस लाचार दिखती रही है। वहीं अब खनन माफियाओं के सामने लगता है, चौकी पुलिस घुटने टेक चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि उपरोक्त चौकी का होना और ना होना समान है। चौकी हटा दिया जाए तो भी कोई फर्क क्षेत्र में पडने वाला नहीं है। ग्रामीणों की माने तो उनके अनुसार अब चौकी का कोई औचित्य नहीं दिखाई देता है, तो क्यों जनता के पैसे से इस चौकी पर सैलरी बांटी जा रही है, जब जनता के हित में कोई कार्य यहां से होना ही नहीं है।

Share Now...