इनररिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद भी करीब 50 हेक्टेयर भूमि छूट गई है। अब थ्रीडी प्रकाशन करते हुए इस भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही अगले माह प्रथम चरण की इनररिंग रोड परियोजना के लिए टेंडर करा दिया जाएगा। मार्च 2023 में निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा, ताकि महाकुंभ से पहले इस परियोजना को पूरा कराया जा सके। जिले के विकास की सबसे बड़ी इनररिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम रूप से पूरी किए जाने के बाद 50 हेक्टर छूटी भूमि को भी इसमें शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना के एलाइनमेंट के तहत सर्वे में कुछ किसानों की ऐसी भूमि चिह्नित की गई है, जो अधिग्रहण से छूट गई थी। अब इस भूमि के लिए थ्री-ए की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। अब इस भूमि की थ्रीडी कराई जाएगी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
प्रयागराज : इनररिंग रोड के लिए सर्वे में छूटी भूमि का भी होगा अधिग्रहण
26



