Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रभु श्रीगणेश के साथ आपत्तिजनक रील बनाने वाले युवक धराया

प्रभु श्रीगणेश के साथ आपत्तिजनक रील बनाने वाले युवक धराया

केराकत। प्रभु श्रीगणेश की प्रतिमा के साथ एक युवक का आपत्तिजनक रील बनाना भारी पड़ गया हैं। सोशल मीडिया मामला वायरल होते ही पुलिस उप महानिरीक्षक ने उक्त रील बनाने वाले युवक पर कार्रवाई के लिए जौनपुर पुलिस को निर्देशित किया। जौनपुर पुलिस ने हल्का पुलिस को उक्त युवक को चिन्हित करते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मिली जानकारी के अनुसार मटियारी निवासी विनय गिरी ने नवरात्रि के पावन पर्व में किसी पंडाल में जाकर आराध्य प्रभु श्रीगणेश की प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए प्रतिमा पर भी टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होते ही पुलिस उप महानिरिक्षक ने जौनपुर पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर केराकत पुलिस कार्रवाई में जुट गई।