Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रभारी बीडीओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

प्रभारी बीडीओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। प्रभारी बीडीओ धमार्पुर संजय श्रीवास्तव ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर जमीन हिसामपुर में प्रशासन द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो की जमीनी हकीकत भ्रमण कर जानी। प्रभारी बीडीओ श्री श्रीवास्तव ने शनिवार को ग्राम पंचायत रामपुर जमीन हिसामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने आवास, शौचालय, कंपोजिट विद्यालय व पंचायत भवन के लिए चयनित स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने पंचायत भवन का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराने का निर्देश सचिव स्वतंत्र कुमार व ग्राम प्रधान उमानाथ यादव को दिया। कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एमडीएम का भेजन रोस्टर के अनुसार बना मिला। विद्यालय कैम्पस के अंदर लगे ट्रांसफार्मर को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने हटवाने के लिए प्रभारी बीडीओ से आग्रह किया। जिस पर उन्होंने बिजली विभाग की मदद से ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए सचिव को निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान उमा नाथ यादव व सेक्रेटरी स्वतंत्र कुमार मौजूद रहे।