Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानाध्यापिका के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

प्रधानाध्यापिका के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर—क्षेत्र के भाऊपुर कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल की प्राधानाध्यापिका गीता मिश्रा शनिवार को सेवानिवृत हो गयी। विद्यालय परिवार की तरफ से उनका विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूद्रशेन सिंह (एआरपी) व विशिष्ठ अतिथि विनय वर्मा रहे। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गीता मिश्रा के 33वर्षों के लंबे कार्यकाल की सराहना की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रूद्रसेन सिंह राणा ने कहा कि गीता मिश्रा ने प्रधानाचार्या के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दूसरे सहकर्मियों के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानाचार्य मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज हरदेव मिश्रा ने मार्मिक गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। विशिष्ट अतिथि विनय वर्मा ने गीता मिश्रा के विद्यालय के प्रति समर्पण और उनके कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रदेव मिश्रा ने भी उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शोभनाथ यादव(एनपीआरसी), चन्दन सेठ, प्रतिभा श्रीवास्तव, चन्द्रदेव मिश्र, गणेश मिश्र, अंजू रानी, निशी कुमारी, शिवम मिश्रा, वीनू शुक्ला, ऊषा मिश्रा, ऋचा मिश्रा, दीक्षा मिश्रा, राजकुमार सरोज(ग्राम प्रधान), हिमान्शु मिश्रा, दीपम मिश्रा, गौरांग मिश्रा, सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन अरुण सिंह ने किया।

Share Now...