Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबरा सी.ताप विद्युत परियोजना का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबरा सी.ताप विद्युत परियोजना का किया वर्चुअल लोकार्पण

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 47,573 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 15 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

जौनपुर धारा,सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,573 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 15मेगा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद सोनभद्र के गांधी मैदान ओबरा तापीय परियोजना में दिखाया गया। सजीव प्रसारण के दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़, बद्री नाथ सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र, सहदेव मिश्र अपर जिलाधिकारी, त्रिभुवन नाथ तिवारी अपर पुलिस अधीक्षक, नन्दलाल जिलाध्यक्ष भाजपा, अश्विनी कुमार त्रिपाठी निदेशक तकनीकी, आर के अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक, एस.एन.मिश्र महाप्रबंधक(प्रशासन), वाई के गुप्ता महाप्रबंधक(कोयला संचालन), राजकुमार महाप्रबंधक, एस.के.सिंघल महाप्रबंधक, दिवाकर स्वरूप महाप्रबंधक, ए.के.राय अधीक्षण अभियंता, मणि शंकर राय अधीक्षण अभियंता, सदानंद यादव अधिशासी अभियंता, विवेक सिंह उप जिलाधिकारी, हर्ष पांडेय क्षेत्राधिकारी, व भारी संख्या में जनमानसगण उपस्थित रहें। गॉधी मैदान ओबरा तापीय परियोजना में सजीव प्रसारण के इस भव्य आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। गाँधी मैदान ओबरा तापीय परियोजना में आयोजित प्रधानमंत्री के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश विकास पथ की ओर अग्रसर हो रहा है,आज ओबरा तापीय परियोजना सी.6502 करोड़ रूपये की लागत से तैयार है, जिसका प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुवल माध्यम से लोकार्पण किया गया, अब देश व प्रदेश के लोगों को विद्युत आपूर्ति और बेहतर ढंग से उपलब्ध होने के साथ ही उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य लोकार्पण से पूर्व महाप्रबंधक आर.के.अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सिर्फ ओबरा या उत्तर प्रदेश के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमें गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इस परियोजना के 660मेगावाट की प्रथम इकाई का वर्चुअल उद्द्घाटन करने जा रहे हैं। हम सभी इस समारोह को यहाँ ओबरा में सजीव प्रसारण के माध्यम से देख रहे हैं। ओबरा-सी तापीय विद्युत परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना का विकास यू.पी.राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा किया गया है, और इसका अनुबंध 22 दिसंबर 2016 को मेसर्स दूसान पावर सिस्टम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किया गया था। यह परियोजना सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित है और 13,005 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही है। ओबरा-सी परियोजना सिर्फ ईंट और सीमेंट से बनी एक संरचना नहीं है,बल्कि यह हमारे राज्य की ऊर्जा क्रांति का प्रतीक है। यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा विकसित यह परियोजना अत्याधुनिक तकनीक, पर्यावरणीय संतुलन और आर्थिक मजबूती का संगम है। परियोजना के क्रियान्वयन में आयी समस्त बाधाओं यथा कोविड महामारी जैसे कारणों के बावजूद परियोजना को शून्य दुर्घटना के साथ पूर्ण कराया गया, जो गर्व का विषय है। सजीव प्रसारण का मंच संचालन संदीप मिश्रा तथा कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया।

Share Now...