- भारत को जानो नामक पुस्तक एक ज्ञानवर्धन संकलन : बीएसए
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन नगर के एक निजी विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल एवं प्रबंधक डॉ.अशोक सिंह के हाथों भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। पूर्व महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वंदेमातरम गीत गाया गया। जनपद के 28विद्यालयों के कुल 5800छात्रों में से चयनित 237छात्रों की लिखित परीक्षा ली गई और जिसमें वरिष्ठ बच्चों में 20छात्रा और कनिष्ठ वर्ग के बच्चों में 18छात्र का चयन मंचीय कार्यक्रम में क्विज परीक्षा के लिए किया गया। क्विज परीक्षा को संचालित करने में सचिव अवधेश गिरी, सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय एवं शाखा प्रबंधक जयशंकर सिंह ने सहयोग किया। रैपिड राउंड एवं बजर राउंड के पश्चात वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में 3-3 टीमों का चयन हुआ। अंत में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार यश श्रीवास्तव एवं गुंजा कलमाली को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार आनंद यादव एवं सर्वेश यादव को मिला। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीत यादव एवं शिवम यादव ने प्राप्त किया तथा द्वितीय पुरस्कार प्राची यादव एवं श्रुति पाल को प्राप्त हुआ। संस्थापक अध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत को जानो कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 3वर्षों से भाविप शौर्य ने सबसे अधिक छात्रों की परीक्षा कराने का रिकॉर्ड बनाया है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने इतने भव्य कार्यक्रम को आयोजित करने एवं इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा कराकर बच्चों के हृदय में राष्ट्रभक्ति जगाने के इस प्रयास के लिए शौर्य परिवार को बधाई दी। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि भारत को जानो नामक यह पुस्तक जिसमें भारतीय संस्कृति, दर्शन शास्त्र, इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान का अद्भुत संकलन है, जो भारत को पूरी तरह से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ठ अतिथि प्रो.डॉ.मनोज मिश्र ने कहा कि आज के परिवेश में पढ़ना भी एक चुनौती बन गई है। अत: इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चे जिन्होंने इस पुस्तक को पढ़कर तैयारी की है उन सभी को शुभाशीष है। कार्यक्रम के अंत में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक डॉ.विकास यादव, प्रमोद मौर्या, सहसंयोजक अनुभव मिश्रा, रंजीत सिंह सोनू द्वारा विजयी छात्रों को वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 11हजार रुपए की धनराशि, द्वितीय पुरस्कार 5100रुपए, कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2500 एवं द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए दिया गया। इस कार्यक्रम में डॉ.शैलेश सिंह, अतुल जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, डॉ.गिरीश सिंह, पंकज सिंह, संदीप चौधरी, डॉ.राजेश, अरविंद गिरी, राय साहब शर्मा, राहुल पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद सैनी, कंचन पाण्डेय, प्रियंका पाण्डेय, साधना जायसवाल, सुधा पाण्डेय, ज्योति श्रीवास्तव, पिंकी पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।



