Homeअपना जौनपुरप्रतिभा निखारने का मंच है प्रतियोगिता : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

प्रतिभा निखारने का मंच है प्रतियोगिता : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • युवा महोत्सव से लौटी टीम का कुलपति ने किया स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ युवा महोत्सव से प्रतिभाग कर लौटी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम का सम्मान किया गया। इस युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। महोत्सव और प्रतियोगिताएं युवाओं को उनकी प्रतिभा निखारने का एक मंच प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में अपने जज्बा को बनाए रखें। जीत, हार, मेडल यह अलग चीज है। हमें अनुशासित रूप से अपने प्रयास करने चाहिए ताकि लोग हमारे कला की सराहना करें। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि फल की इच्छा के बिना कर्म करने वाले को सार्थक दिशा मिलती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रियाज जरूरी होता है। आप लोगों का प्रयास सफल रहा इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि हमें और भी इवेंट्स को बढ़ाने चाहिए, ताकि किसी एक में हम अच्छा प्रदर्शन न कर पाए तो दूसरे में कोई हमसे आगे ना बढ़ पाए। युवा महोत्सव की टीम को ले जाने वाले डॉ. विनय वर्मा को कुलपति समेत अधिकारियों ने बधाई दी। इस मौके पर प्रो. बंदना राय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मुराद अली, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. विनय वर्मा, उद्देश्य सिंह सहित युवा महोत्सव में शामिल टीम मौजूद रही।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here